चडरी मसना में मुख्य पाहन की अगुवाई
में हङगङी पूजा की गई
रांची, अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट : चडरी मौजा के हरमू स्थित चडरी मसना में चडरी के मुख्य पहान श्री गुडू पहान के अगूवाई में हड़गड़ी पुजा की गई। कार्यक्रम के लिए जूलूस की शक्ल में हरमू स्थित चडरी मसना स्थल पर पहूंच कर अपने पुर्वजो की हड़गड़ी पर परंम्पारिक विधि विधान,रीति रिवाज से तपावान,पकावान,फूल माला,अरवा चावल,अर्पण,टिका सिन्दूर,तेल इत्यादि अर्पित कर आस्था के साथ पुजा किया गया एंव अपने पुर्वजो से सुःख शांति के लिए आर्शीवाद मांगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा की आदिवासी समुदाय पूस एवं माघ महीने में इस पारंपरिक पूजा का आयोजन कर अपने पूर्वजों के प्रति आस्था एवं सम्मान कर कृतार्थ होते हैं। इस पूजा के दौरान मसना में पत्थलगड़ी भी करने की परंपरा पूर्वजों द्वारा स्थापित की गई है।हमें पुर्वजो के बताऐ मार्ग पर चलकर अपनी धर्म,संस्कृति रिती रिवाज एंव परंम्परा को बनाऐ रखने जरूरत है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा पूजा समिति अध्यक्ष श्री सबलू मुंडा कार्यकारी अध्यक्ष आकाश मुंडा चीकू लिंडा विक्की मुंडा राहुल मुंडा प्रकाश मुंडा उदय मुंडा अमनदीप मुंडा पल्लू मुंडा बजरंग मुंडा रंजीत मुंडा मंगल मुंडा राजेश मुंडा रामा मुंडा छोटू पहान विक्रम उरांव शंकर मुंडा डब्लू मुंडा आशीष मुंडा आनंद शंकर मुंडा जगन्नाथ मुंडा चडरी ग्राम के महिला एवं पुरुष लोग उपस्थित थें।


0 Comments