अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने
वाले एलडीए उपाध्यक्ष खुद बेनामी
संपत्ति के मालिक निकले।
लखनऊ(राम आसरे)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
इंद्रमणि त्रिपाठी की बेनामी संपत्तियां आयकर विभाग ने अटैच कर ली हैं। बताया जा रहा है कि जमीन पर निर्माण चल रहा था। यह प्रॉपर्टी बेनामीदार मीरा पांडेय की महिला की है।
दरअसल, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीड में याचिकाकर्ता मीरा पांडेय की ओर से राज्य सरकार के वर्तमान मुख्य स्थाई अधिवक्ता अभिनव नारायण त्रिवेदी ने बतौर दाखिल की है। इसमें बताया गया कि आयकर विभाग ने मीरा पांडेय द्वारा ली गई संपत्ति का लाभार्थी उनके दामाद इंद्रमणि त्रिपाठी को बताते हुए नोटिस और आदेश जारी किया है। याचिका पर बुधवार को बहस पूरी नहीं हो सकी।
याचिका में आयकर विभाग के जिस नोटिस और आदेश को चुनौती दी गई है। वह जियामऊ के विक्रमादित्य वार्ड अंतर्गत सृजन विहार कॉलोनी की एक संपत्ति से जुड़ा है। 3,680 वर्ग फीट की यह संपत्ति 23 अप्रैल 2016 को मीरा पांडेय के नाम से 82 लाख रुपये में खरीदी गई थी। आयकर विभाग का आरोप है कि मीरा पांडेय की वर्ष 2015-16 में कुल आय 7.30 लाख रुपये थी और इस संपत्ति पर ढाई मंजिल के आवासीय निर्माण में एक करोड़ पांच लाख रुप खर्च किया गया।
.jpg)
0 Comments