वाराणसी महिला व्यापार
मंडल व्दारा खिचड़ी वितरण।
वाराणसी (राम आसरे)। वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के आदेशानुसार वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी के नेतृत्व में खोजवा शंकु धारा पोखरा साईं बाबा मंदिर के पास गरीब असहाय लोगों के बीच में खिचड़ी वितरण किया गया। अध्यक्ष सुनीता सोनी का मानना यह है की अपने घरों में त्योहार तो सब कोई मानता है। गरीब और आसाये लोगो के बिच में त्यौहार मनाने का आनंद ही अलग है। इसीलिए वाराणसी महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनीता सोनी और वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री कविंदर जायसवाल के साथ अपने पदाधिकारी मेंबरों के साथ खिचड़ी वितरण किया जिस में मौजूद सभी पदाधिकारी रहे। कोषाध्यक्ष डॉली चक्रवर्ती, शकुंतला, रितु, रीता, रानी वर्मा, जरीना, पूनम, ऐश्वर्या सोनी, अंशु सोनी सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 Comments