कुङमी विकास मोर्चा के बैनर तले स्वर्गीय रोशन लाल महतो की जयंती मनायी गई

कुङमी विकास मोर्चा के बैनर तले 

 स्वर्गीय रोशन लाल महतो 

की जयंती मनायी गई




रांची, अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट: टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के पूर्व महासचिव स्वर्गीय रोशन लाल महतो की जयंती मनाई गई। जिसमें मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। श्री शीतल ओहदार ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय रोशन लाल महतो समाज के एक बहुत बड़ा शुभचिंतक थे ,उन्होंने जब तक रहा समाज के लिए ही अपना जीवन समर्पित किया। नारी शिक्षा पर जोर देने के साथ-साथ वे समाज के करितिुयों को दूर करने के लिए गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान चला रहे थे। गरीब असहाय लोगों के लिए वे हमेशा सहयोग हेतु तत्पर रहते थे। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में टाइगर अनिल महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रधान महासचिव रामपोदो महतो, मोर्चा के महिला केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा देवी एवं कुरमी विकास परिषद के अध्यक्ष रणधीर चौधरी उपस्थित रहे। अनिल टाइगर ने कहा की स्वर्गीय रोशन लाल महतो का असमय मृत्यु समाज को अपार क्षति हुई है एक सच्चा समाजसेवी हमने खो दिया है। इस मौके पर रूपलाल महतो, कैलाश महतो, राजेंद्र महतो, नबुलाल महतो ,राम दयाल महतो, हेमंत महतो, सोना लाल महतो, सरस्वती देवी, कलावती देवी, अनीता देवी, अनिल महतो, संजय लाल महतो, बाबूराम महतो, दिनेश महतो, विनय महतो, मोहन महतो ,गौरी महतो ,नंदलाल महतो, राजेश महतो, अजय महतो, महावीर महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments