इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी साउथ
का स्वर्ण "स्वर्णाभा" डायमण्ड होटल,
भेलूपुर में पूरे साज-सज्जा
के साथ मनाया गया।
वाराणसी (राम आसरे)। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि इनरव्हील एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष अर्चना बाजपेयी एवं मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डा० वर्षा विनय कुमार को सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब की समस्त पदाधिकारी प्रयागराज एवं लखनऊ से आयी हुयीं थीं। सभी सम्मानित अतिथियों के सामने क्लब प्रेसीडेन्ट श्रीमती पूनम कपूर को गोल्डन कोलर पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं कु० श्रेया द्वारा गणेश वन्दना से हुआ। क्लब द्वारा दो कैंसर पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एक गरीब लड़की के विवाह के लिये जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। क्लब प्रेसीडेन्ट पूनम कपूर एवं कवलजीत ने मिलकर सेनिटरी पैड मशीन गुरूनानक खालसा स्कूल, गुरूबाग को प्रदान की। क्लब द्वारा आदित्य नगर में चल रहे निःशुल्क सिलाई एवं ब्यूटीशियन कोर्स के लिये 20 लड़कियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। इनरव्हील क्लब आफ साउथ वाराणसी की एक शाखा ओबरा, सोनभद्र में भी खोली गयी है। ओबरा क्लब की प्रेसीडेन्ट श्रीमती नीतू सिंह को चार्टर प्रदान किया गया। इसी क्रम में आगे 50 वर्ष का श्रीमती रेनू कैला के ,इतिहास बताया गया तथा पिछले सभी प्रेसीडेन्ट्स को सम्मानित किया गया। स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर स्वर्ण आभा पुस्तक का विमोचन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डा० वर्षा विनय कुमार द्वारा किया गया। अनन्या कपूर द्वारा देशभक्ति के गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, सभी अतिथियों ने हाथ में तिरंगा लेकर खूब जोश दिखाया। 'एकला चलो रे बंगला गीत की सुंदर प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन संरक्षिका डा० वीणा अग्रवाल एवं सविता मानखण्ड ने किया जिनका साथ समय-समय पर शम्पा रक्षित ने दिया। अन्त में बंगाल का सुप्रसिद्ध धूनी नृत्य श्रद्धा बर्मन द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी 30 मन सदस्यों ने खूब मेहनत की। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डा0 विनीता श्रीवास्तव ने किया एवं राष्ट्र गान सभी उपस्थित सदस्यों ने गाया।

0 Comments