थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त उमेश गौङ तमंचा के साथ गिरफ्तार।

थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा 

शातिर अभियुक्त उमेश गौङ 

तमंचा के साथ गिरफ्तार।


जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना लाइनबाजार जौनपुर मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर संदिग्ध व्यक्ति /वाहन चेकिंग मे मीरपुर मे मामूर था कि रसूलाबाद से एक व्यक्ति संदिग्ध रुप मे आता हुआ दिखाई दिया, करीब आने पर रोकने का ईशारा किया गया तो हम पुलिस वालो को देखकर पीछे मुङकर भागना चाहा हमराही पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम उमेश गौङ पुत्र स्व0 करुणापति नि0 सैदनपुर थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर बताया।तलाशी ली गयी तो उसके पास एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।अभियुक्त उमेश गौङ उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments