G20 को लेकर को लेकर रांची उपायुक्त ने की बैठक

G20 को लेकर को लेकर रांची 

उपायुक्त ने की बैठक



G20 को लेकर रांची में आगामी 01 मार्च 2023 को विदेशी मेहमानों का आगमन होना है । इसे लेकर उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक में रांची क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया ।
रांची एयरपोर्ट से होटल रेडिशन ब्लू तक के मार्ग एवं उसके आस पास साफ सफाई का कार्य कराने का निदेश उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को दिया गया।साथ ही होटल के पास पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया ।

विदेशी मेहमानों के पर्यटन को लेकर भी उपायुक्त ने होटल रेडिशन ब्लू से पतरातु जाने वाले रास्तों और उनके समांतर खड़ी दीवारों पर रंगरोगन करने का निर्देश दिया ।

उपायुक्त ने रांची एयरपोर्ट से लेकर रेडिशन ब्लू होटल एवं पतरातु तक जाने वाली प्रमुख सड़कों की मरम्मत करने का भी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया ।

ऊपायुक्त द्वारा सड़कों एवं चौक चौराहो के पास से नियमित कचड़े का उठाव करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने रांची से पतरातु जाने के मार्ग पर बिजली के खम्बों और बेतरतीब तरीके से बिछे हुए बिजली के तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया ।
मुख्य सड़कों के पास लगाई जाने वाली अवैध पार्किंग और रास्तों पर लगे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के झण्डे हटाने का भी निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments