दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण
पत्र/UDID Card निर्गत करने
के लिए लगेगा कैंप
उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंडों में तिथिवार कैंप आयोजित करने के दिए निर्देश
सिविल सर्जन, रांची को तिथि निर्धारित कर सूचना देने का निर्देश
सभी अहर्त्ताधारी दिव्यांगजनों को सर्वजन पेंशन योजना का मिलेगा लाभ
रांची ज़िला सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत शत प्रतिशत दिव्यांगजनों को आच्छादित करने हेतु प्रखण्डवार छुटे हुए सभी दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र/UDID Card निर्गत करने हेतु उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सिविल सर्जन, रांची को तिथिवार कैम्प आयोजित करने का निदेश दिया गया है। उपायुक्त द्वारा दिव्यांगता कैम्प हेतु प्रखण्डवार तिथि का निर्धारण करते हुए इसकी सूचना अविलम्ब उपलब्ध कराने को कहा गया है।
सर्वजन पेंशन योजना अन्तर्गत 5 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्ति को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत होने की स्थिति में योजना का लाभ दिया जाता है। उपायुक्त द्वारा 5 वर्ष से अधिक आयु के सभी दिव्यांग व्यक्तियों को नियमानुसार सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित करने हेतु प्रखंडवार कैम्प आयोजित करने का निदेश दिया गया है।
राँची जिला में मतदाता सूची के आलोक में 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 27359 है जिसके सापेक्षिक कुल 17139 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से आच्छादित किया जा चुका है। वर्तमान में कुल 10220 दिव्यांग मतदाता “सर्वजन पेंशन योजना से वंचित हैं। उपायुक्त द्वारा सभी दिव्यांग व्यक्ति जो सर्वजन पेंशन योजना की अर्हत्ता रखते हों, साथ ही सभी दिव्यांगजनों का कैम्प आयोजित कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र / UDID Card निर्गत करने का निदेश दिया गया है।
जिला के सभी सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी, काँके, शहर हेहल, बड़गाँई, अरगोड़ा, नगड़ी, नामकुम एवं बुण्डू को संबंधित प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कैम्प का आयोजन करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है ताकि शत-प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सके।
उपायुक्त द्वारा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, राँची को सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, राँची जिला को सर्वजन पेंशन योजना से वंचित दिव्यांगजनों को चिन्हित करने एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आयोजित होने वाले कैम्प में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निदेशित करना सुनिश्चित को कहा गया है।


0 Comments