देवघर : 19 दान पात्रों में 12 अमेरिकी
डॉलर समेत मिले 18.59 लाख रुपये
देवघर, 15 जून (हि.स.)। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर गुरुवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी 19 दान पात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। दान पात्रों को खोले जाने के बाद मंदिर प्रबंधन के कर्मियों के जरिए हुई गिनती में दानपात्र से कुल आय 18,59,514 रुपये के अलावा नेपाली रुपये 1966 और अमेरिकन डॉलर 12 दान स्वरूप प्राप्त होने की जानकारी सामने आई। इससे पूर्व पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। इससे पहले गत पांच अप्रैल 2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को खोला गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / वंदना/प्रभात
0 Comments