सोनभद्र पुलिस व आबकारी विभाग
सोनभद्र द्वारा 01 अदद डीसीएम
ट्रक से 551 पेटी में 4959 लीटर
अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित
कीमत 45 लाख रूपये) किया गया बरामद
सोनभद्र (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस/आबकारी विभाग व थाना हाथीनाला पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संजाल तैयार किया गया, गुरुवार को मुखबीर इ सूचना मिली कि शराब तस्कर एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर रेनूकुट की तरफ से आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा हाथीनाला तिराहे से समय रात्रि 22.40 बजे 01 अदद डीसीएम ट्रक संख्या एचपी-93-A-4614 में लोड 551 पेटी में 4959 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब “GLASS BOTTALE IMPERIAL BLUE RESERV GRAIN WHISKY” (अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये) की बरामदगी मय फर्जी दस्तावेज के की गयी तथा डीसीएम ट्रक का चालक अभियुक्त अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0-27/2023 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


0 Comments