सन्त कबीर राज्य हथकरघा
पुरस्कार योजनान्तर्गत हथकरघा
पर निर्मित वस्त्रों में से उत्कृष्ट
उत्पादों के चयन हेतु फुल साईज के
सैम्पुल पूर्ण विवरण सहित 04
सितम्बर तक उपलब्ध करायें
प्रयागराज (राम आसरे)। सहायक आयुक्त हथकरघा, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र-प्रयागराज के अन्तर्गत आने वाले जनपद प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी के समस्त हथकरघा बुनकर, मास्टर वीवर, डिजाईनर आदि को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2023-24 हेतु सन्त कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजनान्तर्गत हथकरघा पर निर्मित वस्त्रों में से उत्कृष्ट उत्पादों के चयन हेतु फुल साईज के सैम्पुल पूर्ण विवरण सहित जैसे वार्प, बेफ्ट, सूत, रंग, डिजाईन तथा उनका तकनीकी विवरण सहित, कार्यालय सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, 67 लाउदर रोड, प्रयागराज द्वारा 04 सितंबर 2023 तक मांगे गये है, जिनका चयन, चयन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में किया जायेगा।
.jpg)
0 Comments