चोरो ने दीवार फांद कर 11 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए

चोरो ने दीवार फांद कर 11 हजार 

नगदी समेत सोने चांदी के

 जेवरात उठा ले गए


कौशांबी(राम आसरे)। करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में बकरा बेचकर घर में रखे पैसे पर चोर की नजर लग गई और दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर घर के अंदर रखा 11 हजार रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर उठा ले गए। मामले की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मैनुद्दीनपुर शरीफ उद्दीन ने कर्ज लेकर बेटी की शादी किया था। कर्ज अदा करने के लिए उन्होंने 12 जुलाई को बकरा बेचा था बकरा की बिक्री से मिली रकम उन्होंने घर के बक्से में रख दिया। किसी खास व्यक्ति को इस मामले की जानकारी हो गई। आधी रात को दीवार कूद कर घर के भीतर घुसे व्यक्ति ने कमरे के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर 11 हजार रुपए नगद सोने की अंगूठी, चांदी के दो पायल उठा ले गए। मामले की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। घर में चोरी की जानकारी मिलते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया। अब कर्ज कैसे चुकाएंगे ? इस बात को सोचकर परिवार में रो-रो कर लोगों का हाल बुरा है। परिजनों ने मामले की सूचना करारी थाना पुलिस को दी है।

Post a Comment

0 Comments