राजकीय पिछड़ी जाति बालिका +2 आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

राजकीय पिछड़ी जाति बालिका

 +2 आवासीय विद्यालय का निरीक्षण






उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण

छात्राओं को विभाग द्वारा मिलनेवाली सुविधाओं की ली जानकारी

कल्याण विभाग द्वारा संचालित है राजकीय पिछड़ी जाति बालिका +2 आवासीय विद्यालय

विद्यालय परिसर में जर्जर हॉस्टल भवन को ध्वस्त कर नये भवन के निर्माण का निदेश

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक 31 जुलाई 2023 को कल्याण विभाग द्वारा संचालित जेल रोड स्थित राजकीय पिछड़ी जाति बालिका +2 आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निदेशक आईटीडीए श्री सुधीर बाड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संगीता शरण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

दोनों हॉस्टल का निरीक्षण, एक को ध्वस्त कर पुनर्निर्माण का निदेश

उपायुक्त, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा स्कूल परिसर में संचालित दोनों बालिका छात्रावास प्रगति और प्रेरणा का निरीक्षण किया गया। प्रगति छात्रावास के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रगति छात्रावास भवन की आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश निदेशक आईटीडीए को दिया, जबकि प्रेरणा छात्रावास की जर्जर स्थिति को देखते हुए भवन को ध्वस्त कर पुनर्निर्माण कराने को कहा। स्कूल के प्रशासनिक भवन के समक्ष जर्जर हो चुके निर्माण को भी उपायुक्त ने ध्वस्त कर नए निर्माण का निर्देश दिया ताकि प्रशासनिक कार्य के लिए और जगह उपलब्ध हो सके।

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने हॉस्टल के पीछे बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को भी पूरा कराने के निदेश दिये।

Post a Comment

0 Comments