डॉक्टर गनौरी राम का 75 वां जन्म दिन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

डॉक्टर गनौरी राम का 75 वां जन्मदिन
 महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

                                        















रांची: आकाशवाणी रांची से अवकाश प्राप्त कार्यक्रम अधिशासी एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के संरक्षक डॉ.गनौरी राम का 75 वां जन्म दिन महोत्सव डॉ.राम के बच्चों ने रातू रिंगरोड स्थित होटल पांम रिसोर्ट में धूमधाम से मनाया।डॉ.गनौरी राम के बच्चे विवेक प्रकाश,विनोद प्रकाश,विजय प्रकाश,श्याम सुंदर वर्मा,डॉ. अरूण कुमार सपरिवार रांची से बाहर दिल्ली,मुंबई,हजारीबाग, लोहरदगा मे रहते है सभी ने मिलकर इस महाउत्सव की शोभा एवं सफल बनाए।इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय से अवकाश प्राप्त पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रोफेसर डॉ.सुशील अंकन,उच्च न्यायालय रांची के मा.न्यायाधीश मो.फहीम किरमानी,रांची नगर निगम के भूतपूर्व वार्ड पार्षद रामाधार सिंह,सिटी ट्रस्ट अस्पताल एवं जसलोक अस्पताल के डायरेक्टर डॉ.एम.एन.सिंह,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,छात्र क्लब ग्रुप के मुख्य संयोजक संतोष कुमार विशेषरूप से मौजूद थेlमौके पर डॉ.सुशील अंकन,शिव किशोर शर्मा सहित अन्य अथितयों ने डॉ. गनौरी राम के उज्ज्वल भविष्य,लंबी उम्र,स्वास्थ्य लाभ एवं सुखमय जीवन की कामना की साथ ही डॉ.गनौरी राम के बच्चों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि आज के परिवेश में जहां परिवार में विघटन हो रहा है वहां इस तरह का आयोजन प्रेरणा का स्रोत है कि बच्चे अपने बुजुर्गों को आदर सम्मान दे रहे हैं।दूसरी ओर छात्र क्लब चिकित्सक मंच के सदस्यों ने डॉ.राम के जन्म दिन के शुभअवसर पर गरीब जरूरतमंदों,हॉस्पिटल के मरीजों के बीच पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक सामग्री वितरणकर खुशियां मनाई और उन्हें जन्म दिन की बधाई दी।
भजन कीर्तन,सावन संगीत एवं प्रोफेसर डॉ.सुशील अंकन के आकर्षक,मनमोहिनी एवं यादगार फोटोग्राफी के साथ महोत्सव की समापन हुई।

Post a Comment

0 Comments