थाना कोतवाली नगर पुलिस को
मिली बड़ी सफलता, करीब 9 माह
पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत
एक्सिस बैंक के एटीएम से हुई चोरी
की घटना में वांछित 25000 रुपये
का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।
एटा (राम आसरे)। 02 नवंबर 2022 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत जीटी रोड पर अरुणा नगर के पास एक्सिस बैंक एटीएम मशीन को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काट कर कैश चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 01/02 नवंबर 2022 की मध्य रात्रि को किन्हीं अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त एटीम मशीन को काटकर कर एटीम मशीन से 26, 05, 500 रुपये चोरी कर लिए हैं। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 826 / 22 धारा 457, 380, 427 भादंवि पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण किया गया तथा टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया था।
शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त शाकिब पुत्र उमर मोहम्मद निवासी अदरौला थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा को कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत रेलवे पुल के नीचे पटरी के पास से एटीएम चोरी के 5000 रुपये व एक अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 573 / 23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments