थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा 

दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबंधित

 एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



जौनपुर (राम आसरे)। डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन में प्र0नि0 खुटहन योगेन्द्र सिंह मय हमराही कर्मचारीगण की सहायता से मु0अ0सं0-172/2023 धारा 363/366/376डी/328/323 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना खुटहन जौनपुर मे वांछित चल रहे अभियुक्त चन्दन मौर्या पुत्र बलिराम उर्फ बाले मौर्या ग्राम गभीरन थाना खुटहन जौनपुर को 25 जुलाई को समय 10.20 बजे सुबह खुटहन चौराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जौनपुर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments