भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता सदर
कार्यालय राँची/ विशेष विनियमन
पदाधिकारी, राँची (एस•ए•आर•)
कार्यालय का निरीक्षण
भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता सदर कार्यालय राँची/विशेष विनियमन पदाधिकारी, राँची (एस•ए•आर•) कार्यालय का निरीक्षण क्रम में संबंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश
उपायुक्त राँची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण
भू-हस्तांतरण से संबंधित मामलें जो वर्तमान में विभिन्न अंचलों द्वारा प्रेषित किये गए उनपर कार्रवाई करने के निर्देश
दाखिल खारिज अपीलवाद में जितने ऐसे मामलें जिसमें भू-सुधार उप-समाहर्त्ता के न्यायालय के द्वारा आदेश पारित में संबंधित अंचलाधिकारीयों द्वारा कार्रवाई की अथवा नही की गई उसपर समीक्षा करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश
उपायुक्त, राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने आज दिनांक-18 जुलाई 2023 को समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता सदर कार्यालय राँची/विशेष विनियमन पदाधिकारी, राँची (एस•ए•आर•) कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण क्रम में भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता सदर, राँची, श्री राजीव कुमार सिंह एवं संबंधित सभी अधिकारी/कर्मी मौजूद थे।
उपायुक्त, राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता सदर कार्यालय राँची/ विशेष विनियमन पदाधिकारी, राँची (एस•ए•आर•) कार्यालय
का निरीक्षण क्रम में सभी संबंधित मामलों में समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
उपायुक्त, राँची ने निरीक्षण क्रम में यहाँ विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए यहां स्थापना एवं कार्यरत्त कार्यबल की जानकारी और उनके द्वारा निष्पादित कार्य के बारें में पूरी विस्तृत जानकारी लेते हुए, उन्हें तय सीमा पर कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया एवं यहाँ कार्यरत्त कर्मी को समय-समय पर ट्रेनिंग कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। ताकि यह कार्य और भी बेहतर ढंग से पूरा कर पाए, जिससे कार्य की गति बढ़े।
संबंधित अधिकारी द्वारा उपायुक्त राँची को कार्यालय में लिपिक की कमी के बारें में जानकारी दी गई। जिसपर उपायुक्त राँची द्वारा कहा गया की कर्मी की कमी को दूर करने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिया।
कार्यालय में कार्यरत्त कर्मी के बारे में जानकारी
उपायुक्त, राँची ने यहाँ कार्यरत्त कर्मी के बारें में संबंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए उन्हें ससमय मानदेय/वेतन/प्रोन्नति/ए•सी•पी• और सेवा संपुष्टि अन्य लाभ की जानकारी मांगी जिसपर संबंधित अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई इन्हें समय से सारा लाभ मिल रहा हैं। जिसपर उपायुक्त राँची ने संतोष जाहिर करते हुए इन्हें सारा लाभ समय पर मिलें यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
भू-हस्तांतरण
उपायुक्त, राँची ने भू-हस्तांतरण के मामलों की समीक्षा की गई। जिसपर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि इसमें अधिकांशतः मामलें निष्पादित हो चुके हैं, भू-हस्तांतरण से संबंधित 5 मामलें जो वर्तमान में विभिन्न अंचलों द्वारा प्रेषित किये गए उनपर कार्रवाई की जा रही हैं। जिसपर उपायुक्त, राँची द्वारा इसे जल्द से जल्द अनुमंडल पदाधिकारी को प्रेषित करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया।
दाखिल खारिज अपीलवाद
उपायुक्त, राँची द्वारा दाखिल खारिज अपीलवाद में ऐसे मामलें जिसमें भू-सुधार उप-समाहर्त्ता के न्यायालय के द्वारा आदेश पारित कर दिया हैं, उनपर संबंधित अंचलों द्वारा कार्रवाई की गई है अथवा नही की गई हैं उसकी समीक्षा करने के लिए भूमि उप-समाहर्त्ता को करने का निर्देश दिया गया।
खास महाल लीज नवीकरण की अघतन स्थिति
उपायुक्त, राँची द्वारा खास महाल से संबंधित सभी प्राप्त आवेदन जो विभिन्न अंचलों को जांचोपरांत प्रस्ताव उपलब्ध कराने हेतु भेजे गए हैं एवं लंबित हैं, वैसे सभी मामलों पर अंचल अधिकारीयों से प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए प्रस्ताव अपर समाहर्त्ता राँची को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया।
विशेष विनियमन पदाधिकारी, राँची (एस•ए•आर•) कार्यालय का निरीक्षण
उपायुक्त, राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने विशेष विनियमन पदाधिकारी, राँची (एस•ए•आर•) कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में विशेष विनियमन पदाधिकारी, राँची, श्रीमती मनीषा तिर्की एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे।
भूमि वापसी वाद
उपायुक्त, राँची ने भूमि वापसी वाद से संबंधित जो पुराने मामलें हैं, उसे निष्पादित करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
वाद संचालन
उपायुक्त, राँची ने वाद के संचालन की प्रक्रिया का पालन करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नोटिस के तामिला हो जाये इस विशेष ध्यान देने को कहा। इसका पालन करना सुनिश्चित करें।
दखल दिहानी
उपायुक्त राँची, ने संबंधित अधिकारी से निर्देश देते हुए कहा कि दखल दिहानी का जो आदेश न्यायालयों द्वारा प्राप्त होता हैं, उसका अनुपालन संबंधित अंचल द्वारा कराने को कहा।
उपायुक्त, राँची द्वारा वाद से संबंधित ट्रायल पंजी को देखा जिसपर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस न्यायालय में वर्ष-1971 से वर्ष 2023 तक का भू- वापसी से संबंधित दायर/ निष्पादित वादों का ट्रायल पंजी संघारित/अघतन हैं, जिसपर उपायुक्त द्वारा संतोष जाहिर किया गया।
उपायुक्त, राँची द्वारा रक्षि संचिका का अवलोकन किया जिसपर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि निष्पादित वादों से संबंधित मूल अभिलेखों को जिला अभिलेखगार, राँची में जमा किये जाने से संबंधित रक्षि संचिका संघारित एवं उपलब्ध है। जिसपर उपायुक्त राँची ने संतोष जाहिर करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।







0 Comments