31 मार्च 2024 को भारतीय मीडिया फाउंडेशन किसान मजदूर फोरम के तत्वावधान में मिर्जापुर के चुनार में होगा किसान महापंचायत

31 मार्च 2024 को भारतीय 

मीडिया फाउंडेशन किसान 

मजदूर फोरम के तत्वावधान में 

मिर्जापुर के चुनार में होगा

 किसान महापंचायत


प्रयागराज। 2017 से लगातार पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार- सम्मान- सुरक्षा के सवाल पर निरंतर संघर्षरत भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने अब किसानों के अधिकार -सम्मान - सुरक्षा हेतु किया शंखनाद 31 मार्च 2024 को मिर्जापुर जनपद के चुनार में होगा किसान महापंचायत।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक ए के बिंदुसार ने कहा कि 26 जनवरी 2017 को स्थापित भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के संवैधानिक अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है संगठन की स्थापना के समय ही यह संकल्प लिया गया था कि सभी क्षेत्रों में मीडिया कर्मियों की तैनाती की जाएगी चाहे वह व्यापारिक क्षेत्र हो या कृषि क्षेत्र हो या चिकित्सा का क्षेत्र हो या परिवहन क्षेत्र हो आज अपने इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कृषि क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ और कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने उपजाऊ बनाने खेती में किसानों के लगे हुए लागत का उचित मूल्य दिलाने कृषि क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिलाने जैविक खादों की खेती के महत्व बताने इत्यादि बहुत सारे ऐसे महत्वपूर्ण मुद्देंं हैं जिनको लेकर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने अब संघर्ष का शंखनाद किया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन किसान मजदूर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ ने कहां की आजादी के सात दशक बितने के बाद भी किसानों का संवैधानिक अधिकार नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री ए के बिंदुसार जी के दिशा निर्देशानुसार 31 मार्च 2024 को मिर्जापुर के चुनार में विशाल किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की तादात में किसान उपस्थित होंगे।

Post a Comment

0 Comments