ट्रेनों में यात्रियों का सामान
चुराने वाले युवक को
पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली (राम आसरे)। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले युवक को गिरफ्तार किया। युवक पलक झपकते ही यात्रियों की मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चुरा लेता था। युवक केपास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि माघ मेला और लोक सभा चुनाव को देखते हुए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की भोर में पपेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर नाम पटि्टका बोर्ड के पास एक युवक संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम लालू चौहान निवासी ग्राम सोहराई दान का पूरा, थाना अलीनगर बताया। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि बरामद मोबाइल की कीमत साठ हजर रुपये है। युवक पर जीआरपी पीडीडीयू में चार मुकदमें दर्ज हैं जबकि अलीनगर थाने में एकमुकदमा दर्ज है।

0 Comments