पोलिंग पार्टियों का सेकेंड और माइक्रो आर्ब्जवर का फर्स्ट रैन्डमाइजेशन

पोलिंग पार्टियों का सेकेंड

 और माइक्रो आर्ब्जवर का

 फर्स्ट रैन्डमाइजेशन




सामान्य प्रेक्षक श्री डीएस रमेश की उपस्थिति में किया गया रैन्डमाइजेशन

रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली, हटिया, खिजरी, रांची, कांके, तमाड़ और माण्डर विधानसभा क्षेत्र के लिए किया गया रैन्डमाइजेशन

आज दिनांक 08 मई 2024 को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त पोलिंग पार्टियों का सेकेंड एवं माइक्रो आर्ब्जवर का फर्स्ट रैन्डमाइजेशन किया गया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में निर्वाची पदाधिकारी 08-रांची संसदीय क्षेत्र श्री राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में रैन्डमाइजेशन किया गया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री डीएस रमेश, नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उपविकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश यादव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 63-विधानसभा क्षेत्र श्री उत्कर्ष कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 66-माण्डर श्री प्रदीप भगत, जिला सूचना पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, सहायक जिला सूचना पदाधिकारी श्रीमती रीमा कुजूर एवं अन्य संबधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिल्ली, हटिया, खिजरी, रांची, कांके, तमाड़ और माण्डर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों (पीठासीन पदाधिकारियों P1, P2 एवं P3) और माइक्रो आब्जर्वर का रैन्डमाइजेशन किया गया।

Post a Comment

0 Comments