एक पेड़ मां के नाम
अभियान सराहनीय
पहल : नारायण किशोर
रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। गीत व नाटक के पंजिकृत दलों ने बुधवार को स्वच्छता ही सेवा और एक पेड़ मां के नाम आदि विषयों पर झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें श्रीराम भक्त महावीर मंडल, साकेत नगर, सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय डोरंडा, रांची, जयपाल सिंह मुंडा प्लस टू और उच्च विद्यालय अलावंदी, खूंटी, गुंजरडीह, नवाडीह, बोकारो, बेरमो, चंद्रपुरा, बोकारो आदि जगहें शामिल हैं।
दूसरी ओर, केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय रांची के कार्यालय प्रमुख शाहिद रहमान व राम भक्त महावीर मंडल, साकेत नगर रांची के पुरोहित ने मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पुरोहित नारायण किशोर पाठक ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान बहुत सराहनीय पहल है।
पंजिकृत दलों ने गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवन में स्वच्छता पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी स्वच्छता पालन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण करने पर जोर दिया।
0 Comments