मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान 

योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम

 की तैयारियों को लेकर जायजा



उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 06 जनवरी 2025 को आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में होने वालें राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल में हो रही तैयारियों का जायजा लिया

सारी आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने दिए कई अहम दिशा-निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक- 02 जनवरी 2025 को ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम रांची में दिनांक- 06 जनवरी 2025 को होने वाले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर स्थल में हो रही सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिये गये।

कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारी पूरी करने का निर्देश

उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तमाम तैयारियों का जायज़ा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए तमाम तैयारी को एक-एक करके देखा। साथ उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारी को सभी दिए गए उत्तरदायित्व को अच्छे से निभाने को कहा।

पार्किंग स्थल सुनिश्चित रहें

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन में बड़ी संख्या में लाभुकगण आयेंगे, वे जिन बसों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेगें उनका पार्किंग स्थल पूर्ण रूप से सुनिश्चित रखें। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनी रहे।

रुट चार्ट निर्धारित

कार्यक्रम में लाखों लाभुक शामिल होंगे। विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के रुट चार्ट निर्धारित किया गया है। जो रिंग रोड़ से वाया खरसीदाग कुटीयातू मोड़ से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर रहेगा एवं वी.वी.आई.पी. एवं वी.वी.आई.पी. सदाबहार चौक नामकुम से होते हुए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।

इस दौरान, उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, श्री सुमित कुमार अग्रवाल , अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रविशंकर मिश्रा, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता, श्री सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, थाना प्रभारी नामकुम, नगर निगम के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments