विस में बाबा भीमराव अंबेडकर
और जयपाल सिंह मुंडा की
प्रतिमा स्थापित होः भाकपा
रांची, 21 मार्च (हि.स.)। भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड की पूर्व की रघुवर सरकार ने एक साजिश के तहत झारखंड विधानसभा में बाबा भीमराव अंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा नहीं लगायी गई। वहीं वर्तमान सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच साल पूर्व अपने चुनावी वादे में कहा था हमारी सरकार बनेगी तो भूमि बैंक को रद्द करेंगे। पाठक शुक्रवार को भाजपा राज्य कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे, विस्थापन आयोग का गठन करेंगे, स्थानीय नीती नियोजन नीति बनाएंगे, लेकिन पांच साल सरकार चलाने के बाद भी जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं किया।
24 मार्च को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा
पाठक ने कहा कि भाकपा अपने सभी जन संगठनों के साथ 24 मार्च को झारखंड विधानसभा घेराव करेगी। इसमें विस्थापन आयोग के गठन करने, विस्थापन नीति और स्थानीय नीति बनाने, झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान राशि देने, 60 वर्ष उम्र के किसानों के दस हजार मासिक पेंशन देने, असंगठित मजदूरों को 26 हजार रुपए न्यूनतम मजदूर निर्धारित करने, अनुसूचित जनजाति आयोग के गठन करने आदि मांगों के समर्थन में झारखंड विधानसभा के घेराव का निर्णय लिया है। घेराव में राज्य से सभी जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग्य लेंगे। इसमें भाकपा के महासचिव डी राजा मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जैनेंद्र कुमार भंते, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, युवा नेता संतोष कुमार रजक उपस्थित थे।


0 Comments