भाजपा नेता और हुनूदी
संगठन का संस्थापक चौधरी
विश सिंह कांबोज ने गाय के चार
कटे सर रखकर हाईवे जाम कर दिया
सहारनपुर। सहारनपुर का भाजपा नेता और हुनूदी संगठन (हिंदू योद्धा परिवार) का संस्थापक चौधरी विश सिंह कांबोज ने गाय के चार कटे सर (कंकाल) रखकर हाईवे जाम कर दिया। हिंदू-मुस्लिम दंगा होते होते बचा।
इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा बीच में आ गए, उनको लगा कंकाल बहुत पुराने हैं। तो प्रदर्शन के बाद कांबोज को थाने उठा लाए और पूछताछ की तो पूरा मामला खुला
कि विश सिंह कांबोज का ये धंधा है। पैसे लेकर लोगों को फंसता है, दंगा फसाद करवाता है। इस बार भी 50,000 रुपये लेकर किसी मुस्लिम युवक को फसाने व हिंदू-मुस्लिम दंगा कराने के फिराक में था। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा, कांबोज के पुराने प्रदर्शनों की भी जांच पड़ताल कर रहे हैं कि कितने इसने पैसे लेकर किए हैं।
देखना है वह अब कितने दिन टिके रह पाते हैं।
तमाम आलोचनाओं से परे कुछ अफसर अभी भी हैं जिन्होंने अपनी वर्दी अभी नीलाम नहीं की है।
सहारनपुर पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि चौधरी विश सिंह कांबोज ने कुबूला है– "हां मैं ये जानता हूं कि मेरे द्वारा किए गए कार्य से बहुत बड़ा हिंदू–मुस्लिम दंगा भड़क सकता था और पुलिस को भी काफी नुकसान होता, यह मेरी गलती है"
50 हजार रुपए लेकर मुसलमानों को फंसाने व दंगा कराने हेतु गाय के चार कटे सर रखकर हाईवे जाम कर पेड प्रोटेस्ट करने वाला अब विश सिंह कांबोज जेल जा चुका है।

0 Comments