चैती छठ पर अस्तााचलगामी
सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
सूर्योपासना और नेम निष्ठा का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन गुरुवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भुवन भास्कर को पहला अर्घ्य दिया। चैती छठ में भगवान सूर्य का अर्घ्य अर्पित करने के लिए व्रति राजधानी रांची के विभिन्न छठ घाटों बटन बड़ा तालाब, बरियातू स्थित जोड़ा तालाब, कोकर डिस्टीडलरी तालाब, धुर्वा डैम और कांके डैम, अरगोड़ा तालाब सहित विभिन्न जल स्रोतों पहुंचे और श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान छठ घाट भगवान सूर्य और छठी मईया की भक्तिपूर्ण गीतों से गूंज उठा और आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो गया। शुक्रवार की सुबह में व्रति उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देंगे। इसी के साथ ही चार दिवसीय चैती महापर्व का समापन हो जायेगा।
डीआईजी चन्दन सिन्हा ने सिर पर दउरा रख कर पहुंचे छठ घाट
रांची के डीआईजी सह एसएसपी चन्दन सिन्हा भी अपने माथे पर दउरा रख कर छठ घाट पहुंचे। डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह भी चैती छठ पूजा करती हैं। गुरुवार को रांची एसएसपी खुद सिर पर दउरा रख कर छठ घाट पहुंचे और पत्नी के साथ भगवान भास्कर को अर्ध्य अपर्ण किया एवं सभी के लिए छठ मईंया से आशीर्वाद मांगा। एसएसपी चन्दन सिन्हा की पत्नी कंचन भी स्वयं भी एक आईएएस अधिकारी हैं। वह चैती और कार्तिक दोनों छठ करती हैं। रांची के कई छठ घाटों पर छठव्रतियों की भारी भीड़ दिखी।
पहले कार्तिक छठ में इस तरह की भीड़ दिखाई देती थी लेकिन छठी मैया की महिमा इतनी अपरंपार है कि अब चैती छठ व्रत रखने वाले व्रतियों की संख्या भी काफी बढ़ती जा रही है।

0 Comments