बराही धाम में विश्व के सबसे बड़े दुर्गा मंदिर निर्माण की रखी गयी आधारशिला

बराही धाम में विश्व के सबसे

 बड़े दुर्गा मंदिर निर्माण की

 रखी गयी आधारशिला


पलामू, 14 मई (हि.स.)।पलामू ज़िले के हुसैनाबाद प्रखंड के बराही धाम पर एक सप्ताह से चल रहे प्रवचन कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। मौके पर विश्व के सबसे बड़े दुर्गा मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गयी। मंदिर की ऊंचाई 551 फीट होगी। मंदिर का निर्माण शिवांश चौरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा।

शिवांश चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक सिंह टूटू, हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव, विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, नवीनगर के विधायक डब्लू सिंह, मुख्य अतिथि उतर प्रदेश के पूर्व सांसद, कथावाचिका गौरी देवी ने संयुक्त रूप पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।

वही भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह कार्यक्रम का हिस्सा बने और देवी मां के गानों से लोगाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने भी भक्ति गाने गाए। कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, कार्यसमिति सदस्य बिनोद सिंह, मिनी सिंह, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज सिंह, बाहर से आये सभी प्रवचनकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments