प्रयागराज में गंगा यमुना
का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा
प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कछारी आबादी की ओर गंगा बढ़ रही हैं, लेकिन रफ्तार कम हो गई है। पिछले 24 घंटे (मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 46 सेमी और छतनाग में 67 सेमी बढ़ा। नैनी में यमुना में 87 सेमी वृद्धि हुई। इससे पहले 24 घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 71 सेमी, छतनाग में 106 सेमी और नैनी में यमुना का जलस्तर 114 सेमी बढ़ा था। बुधवार सुबह फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.76 मीटर, छतनाग में 81.39 मीटर रहा। नैनी में यमुना का जलस्तर 82.00 मीटर पहुंच गया। सिंचाई विभाग बाढञ प्रखंड के कंट्रोल रूम का कहना है कि गंगा-यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ेगा।
0 Comments