डैम में डूबने से
किशोर की मौत
कोडरमा, (हि.स.)। जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के खांडी पंचायत अंतर्गत डूबा डैम में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान खांडी गांव निवासी शेरु कुमार (16) के रूप में की गई है।
उल्लेखनीय है कि शेरू कक्षा 10 वीं में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता किसान हैं और खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ डूबा डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और निकल न सका। शेरू के डैम में डूबने की सूचना ग्रामीण एकत्रित हुए और काफी मशक्कत के बाद उसे ग्रामीणों के सहयोग से निकाल कर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0 Comments