मिशन शक्ति 5.0 - नारी शक्ति का नया आयाम

मिशन शक्ति 5.0 - नारी 

शक्ति का नया आयाम



उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत “के0पी0 कम्युनिटी हॉल” में सेल्फ डिफेन्स कार्यशाला का आयोजन किया गया।

“पुलिस उपायुक्त नगर” की उपस्थिति में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।

मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शाण्डिल्य की उपस्थिति में थाना जार्जटाउन अन्तर्गत के0पी0 कम्युनिटी हॉल में ‘सेल्फ डिफेन्स कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं/बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुये उन्हे सेल्फ डिफेन्स के सम्बन्ध में विस्तार से बताते हुये उनके मन में आत्मविश्वास उत्पन्न किया गया। उन्हे बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ छेड़खानी करता है अथवा उनके साथ अवांछनीय कृत्य करने का प्रयास करता है तो वे सेल्फ डिफेन्स कौशल के माध्यम से स्वयं अपना बचाव कर सकती हैं। इस कार्यशाला के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा अपने सम्बोधन में नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को केन्द्र में रखते हुए उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया तथा आत्मरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे मे जानकारी दी गयी। साथ ही थानो पर गठित मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, थाना जार्जटाउन मिशन शक्ति टीम तथा एण्टीरोमियो टीम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments