चोरी के अभियोग से सम्बन्धित
02 अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती पुलिस
द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 01
हार, 01 बाली व 1520/- रुपये नकद बरामद
प्रयागराज। थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2026 धारा 305 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1. ब्रिजेश कुशवाहा पुत्र स्व0 सोने लाल कुशवाहा निवासी ग्राम अहमदपुर पावन थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 2. दिनेश कुमार पुत्र स्व0 विश्वनाथ प्रसाद निवासी ग्राम मर्दानपुर थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को सोमवार को जनका रोड स्थित ज्वैलरी के दुकान के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 01 हार (पीली धातु) ,01 बाली (पीली धातु) व 1520/- रूपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गई। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

0 Comments