संयुक्त विकास आयुक्त की
अध्यक्षता में एक दिवसीय मण्डलीय
मत्स्य कार्यशाला का किया गया आयोजन
प्रयागराज। उप निदेशक मत्स्य कार्यालय में सोमवार को एक दिवसीय मण्डलीय मत्स्य संगोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन संयुक्त विकास आयुक्त मत्स्यनाथ त्रिवेदी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें प्रयागराज मण्डल के उप निदेशक मत्स्य विजयपाल, जनपद प्रयागराज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विजय प्रकाश शुक्ला, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र डा0 मुकेश, एवं डा0 रामनरेश चौधरी, उप जिला पशु चिकित्साधिकारी एवं ICAR- CIFRI के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी विजय कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रयागराज मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों (प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर) के मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया जिसमें उप निदेशक मत्स्य द्वारा मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओ, ग्राम समाज के पट्टा व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु लोगों को जानकारी के माध्यम से जागरूक करते हुये विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया, जनपद प्रयागराज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विजय प्रकाश शुक्ला द्वारा विभागीय मत्स्य योजनाओं के पात्रता एवं योग्यताए, कैसे व किस प्रकार आवेदन कर लाभ प्राप्त किया जाये एवं मत्स्य सम्बन्धित किन-किन क्षेत्रों में लाभ प्राप्त कर सकते है आदि के बारे में जानकारी दी गयी, आइ.सी.ए.आर. के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी द्वारा आवंटित नदियों, तालाबों के देख-रेख एवं मत्स्य पालन हेतु मिट्टी पानी की जॉच कर मत्स्य पालन हेतु उपयोगी बनाने तथा उससे सम्बन्धित तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।
इसी सत्र में मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज मत्स्यनाथ त्रिवेदी द्वारा उपस्थित मत्स्य पालकों की समस्यों को सूना गया एवं आश्वासन दिया गया कि प्रत्येक मण्डलीय समीक्षा बैठक में मत्स्य पालकों संबंधी समस्यों निस्तारण कराया जायेगा एवं सुझाव दिया गया कि इस प्रकार की गोष्ठी तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी आयाजित किया जाये। अन्त में उप निदेशक मत्स्य, प्रयागराज द्वारा मत्स्य पालकों के समस्यों के निराकरण एवं उनके समाधान के बारे में अवगत कराते हुये सभी उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों को आभार प्रकट करते हुये कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम सफल रहा।

0 Comments