नगर पंचायतों द्वारा 15वें वित्त के सम्बन्ध में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष उपलब्ध कराये गये कार्यों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

नगर पंचायतों द्वारा 15वें वित्त के

 सम्बन्ध में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष

 उपलब्ध कराये गये कार्यों के प्रस्ताव के

 सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता 

में बैठक संपन्न


प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जनपद की समस्त नगर पंचायतों द्वारा 15वें वित्त के सम्बन्ध में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष उपलब्ध कराये गये कार्यों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में नगर पंचायतों के अध्यक्ष , अपर जिलाधिकारी नगर एवं अधिशासी अधिकारी, अधिषाशी अभियन्ता विद्युत एवं यांत्रिक खण्ड नगर निगम व अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-1 आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के द्वारा नगर पंचायतों के अध्यक्ष / अधिशासी अधिकारियों से उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव की आवश्यकता एवं औचित्य व पूर्व में कराये गये कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा करते प्रस्ताव पास किये गये। नगर पंचायतों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव पर चर्चा के उपरान्त जिलाधिकारी के द्वारा समस्त नगर पंचायतों को शासन द्वारा दिये निर्देश के क्रम में नियमानुसार अपनी नगर पंचायतों की आय बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त के साथ नगर पंचायतों में अवैध अतिकमण/नगर पंचायत स्थित तालाबों का संरक्षण एवं उन्हे कब्जा मुक्त कराये जाने, सरकारी जमीनों को तत्काल खाली कराये जाने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments