अन्तर्जनपदीय पुलिस तैराकी का आयोजन

अन्तर्जनपदीय पुलिस 

तैराकी का आयोजन


प्रयागराज। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज के आदेशानुसार व पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन मे 29वी (प्रयागराज जोन) अन्तर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रासकंट्री (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, 04 मई 2026 से 06 मई 2026 तक कमिश्नरेट प्रयागराज मे आयोजित की गई जिसमे 07 जनपदों (बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कौशाम्बी, महोबा, प्रतापगढ,) व कमिश्नरेट प्रयागराज की कुल 08 टीमों के 90 खिलाडी (महिला/पुरूष) प्रतिभाग किया।
बुधवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, कमिश्नरेट प्रयागराज विजय ढुल (आईपीएस) द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाडियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएँ दी गई। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स नीरज कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स ईश्वर लाल गुजर्र, प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स प्रथम विनोद कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में कमिश्नरेट प्रयागराज की पुरूष टीम ने तैराकी, वाटरपोलो, एवं क्रासकन्ट्री में उच्चकोटि का प्रदर्शन करते हुए चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा किया। कमिश्नरेट प्रयागराज की महिला टीम ने तैराकी एवं क्रासकन्ट्री में उच्चकोटि का प्रदर्शन करते हुए चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा किया। पुरूष वर्ग में जनपद हमीरपुर तैराकी, जनपद कौशाम्बी वाटरपोलो, जनपद फतेहपुर क्रासकन्ट्री प्रतियोगिता में उपविजेता रही एवं महिला वर्ग में जनपद प्रतापगढ़ क्रासकन्ट्री में उपविजेता रही।

Post a Comment

0 Comments