प्रमुख खलीफा मो. महजूद के नेतृत्व में सम्मान समारोह, प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ अभिनंदन

प्रमुख खलीफा मो. महजूद के 

नेतृत्व में सम्मान समारोह, प्रशासनिक 

अधिकारियों का हुआ अभिनंदन


रांची हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, इसी परंपरा में निकलेगा मुहर्रम जुलूस : मो. महजूद

रांची में रस्म-ए-पगड़ी का आयोजन, प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने दिया भाईचारे का संदेश

रांची: सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची, इमाम बख्श अखाड़ा की ओर से मेन रोड स्थित कैपिटल हिल के बगल में मधुबन मार्केट में जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों के सम्मान में एक भव्य रस्म-ए-पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुहर्रम की तैयारियों, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर रांची शहर के प्रमुख खलीफा मो. महजूद के नेतृत्व में अतिथियों को पगड़ी बांधकर, मोमेंटो एवं प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख खलीफा मो महजूद ने किया और संचालन सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अकिलुर रहमान और मो इस्लाम ने किया। सम्मानित होने वालों में एएसपी कोतवाली निखिल राय, सिटी डीएसपी के. वी. रमन, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार, डेली मार्केट थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी रंजीत कुमार, लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने कहा कि रांची गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की एक जीवंत मिसाल है। यहां सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के पर्व और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मुहर्रम का जुलूस पूरी शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला जाएगा।

मो. महजूद ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम का संदेश इंसानियत, त्याग, सब्र और सामाजिक एकता का है, जिसे मिल-जुलकर आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह

कार्यक्रम इमाम बख्श अखाड़ा के सरपरस्त मो. सईद भाई के सरपरस्ती में महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इस्लाम, अध्यक्ष जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी, कार्यकारी अध्यक्ष अफताब आलम, उपाध्यक्ष सह पार्षद प्रतिनिधि खालिद उमर, मो. परवेज गुड्डू, सज्जाद इदरीसी, मो. तौहीद, हैदर गद्दी, वसीम खान, जमील अख्तर सोनू, शोएब खान, मो. मोजाहिद, अली रजा, फैसल,अली गद्दी, परवेज सहित बड़ी संख्या में अखाड़ा कमिटी के सदस्य और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments