मतदाता जागरूकता की अलख जगाने में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जिला स्तरीय विजेता हुए सम्मानित

मतदाता जागरूकता की अलख 

जगाने में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,

 निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 

जिला स्तरीय विजेता हुए सम्मानित



अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक में आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता

निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लगभग 1800 छात्र-छात्राओं की रही सहभागिता

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 140 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण सहित निर्वाचन पदाधिकारी रहे उपस्थित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में तीन चरणों में निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर एवं जिला स्तर पर उन विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित की गई, जहां इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) गठित हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 1800 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसी क्रम में आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 140 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण के साथ जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्र के EROs, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों पर किया गया। प्रथम चरण में संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रत्येक संस्थान से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया। दूसरे चरण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके पश्चात जिला स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता आयोजित की गई।

निबंध प्रतियोगिता के विजेता

जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु कुमारी, रमेश सिंह मुंडा +2 उच्च विद्यालय, बुंडू (58-तमाड़ विधानसभा क्षेत्र) ने प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान रोहित कुमार, मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची (63-रांची विधानसभा क्षेत्र) तथा

तृतीय स्थान खुशबू कुमारी, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पाली (64-हटिया विधानसभा क्षेत्र) ने प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोहित कार्जी, UPG H.S., Jamudag, घांसी राम कोईरी, AHS, Patrahatu तथा कृति कुमारी, Govt. +2 H.S., Landupdhih (61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही।

द्वितीय स्थान पर सृष्टि राज केशरी, APJSVM, Kudlung Nagri; चाहत परवीन, MPMPG H.S., Ratu तथा रेशमी कुमारी, Govt. H.S., Pandra (64-हटिया विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही।

वहीं तृतीय स्थान पर रितु कुमारी, PM Shri +2 H.S., Lapung, लाइबु आफरीन, Govt. +2 H.S., Sons तथा अनुक्का कच्छप, Project Girls +2 H.S., Tangarbasi (66-मांडर विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सामान्य ज्ञान की क्षमता को प्रोत्साहित किया गया।

जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments