संभावित बाढ़ से निपटने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण बाढ़ के प्रभावी नियन्त्रण हेतु कलेक्ट्रट परिसर में कन्टोल रूम की व्यवस्था की गयी है।

संभावित बाढ़ से निपटने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण 

बाढ़ के प्रभावी नियन्त्रण हेतु कलेक्ट्रट परिसर में

 कन्टोल रूम की व्यवस्था की गयी है



प्रयागराज (राम आसरे)। धवलपुर बैराज राजस्थान से लगभग 18 लाख क्यूसेक पानी छोडे जाने के कारण गंगा एवं यमुना नदियो का जलस्तर अत्याधिक तेजी से बढ़ने के कारण जल स्तर खतरे के बिन्दु 184.73 के करीब हो गयी है। नदियों मे लगातार पानी छोडे जाने के कारण एक दो दिनो के भीतर पानी बढ़ने की सम्भावना बनी रहेगी जिसके कारण जनपद प्रयागराज की तहसील सदर, सोरांव, फूलपुर, हंडिया, बारा, करछना व मेजा के कई गाँव प्रभावित होगें। विशेषकर तहसील सदर के बघाडा, राजापुर, ऊँचवागढी, अशोकनगर, कछार करैली, सदियापुर, करैलाबाग, मीरापुर आदि मोहल्लो मे भी बाढ़ से प्रभावित होने की सम्भावना है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज द्वारा पूर्व मे बाढ की तैयारियों के सम्बन्ध मे बैठक कर व्यापक दिशा निर्देश दिये जा चुके है और वर्तमान स्थिति पर लगातार नजर बनाये रखते हुये सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठके की जा रही है जनपद स्तर पर बाढ़ से प्रभावित ग्रामों/मोहल्लों के नागरिको को समस्त सुविधाए उपलब्ध कराये जाने हेतु तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।
जनपद प्रयागराज सम्भावित बाढ के दृष्टिगत कुल 98 बाढ़ चैकियां तथा 110 बाढ शरणालय बनाये गये है जिन पर सभी अधिकारियो कर्मचारियो चिकित्साधिकारियो पशु डाक्टर पैरामेडिकल स्टाफ आदि की डियूटी लगायी जा चुकी है। संगम क्षेत्र मे जलपुलिस एस0डी0आर0एफ0 व पी0ए0सी0 के पास मिला कर कुल 20 मोटर बोट/मोटर लांच समस्त जीवन रक्षक उपकरणो सहित उपलब्ध है इसके अतिरिक्त मेला प्रशासन के पास 02 मोटर बोट लोक निर्माण विभाग के पास 01 मोटर वोट, सिचाई विभाग के पास 02 मोटर वोट तथा विकास प्रधिकरण के पास 04 मोटर बोट उपलब्ध है इसके अलावा कुल 1000 प्राईवट नाव (छोटी मझोल व बडी मिलाकर) तथा 05 प्राईवेट मोटर बोट भी उपलब्ध हैै, जिसकी व्यवस्था उप जिलाधिकारी सदर मो0नं0 9454417814 के नियंत्रण मे है। जलपुलिस, एस0डी0आर0एफ0, पी0ए0सी0 के मिलाकर कुल 20 गोताखोर तथा 15 प्राईवेट गोताखोर भी उपलब्ध है।
उपरोक्त के अतिरिक्त बाढ प्रभावित तहसीलों के सभी उप जिलाधिकारियों द्वारा बाढ राहत शरणालय प्रत्येक तहसील मे चिन्हित कर लिये गये है तथा उन्हे ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्था कर ली गयी है। बाढ़ के प्रभावी नियन्त्रण हेतु कलेक्ट्रट परिसर मे कन्टोल रूम की व्यवस्था की गयी है जिसका दूरभाष संख्या 0532-2641577, 2641578 है। किसी भी व्यक्ति को बाढ़ सम्बन्धी कोई सूचना एव सहायता प्राप्त करनी हो तो उपरोक्त नम्बरो पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैै।

Post a Comment

0 Comments