थाना कोतवाली पुलिस ने 02 शातिर चोरों को चोरी की 02 मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने 02 शातिर चोरों को चोरी 

की 02 मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार



जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा शाही पुल दक्षिणी छोर के किनारे पर पहले से मौजूद थे व अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध मे वार्ता कर रहे थे कि मुखबीर खास सूचना प्राप्त हुई कि 02 शातिर चोर, चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ बेचने हेतु ले जा रहे है। मुखबीर खास की इस सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस बल द्वारा उनके आने वाले रास्ते पर घेराबन्दी कर अभि0गण 1. सूरज बिन्द पुत्र दल सिंगार बिन्द नि0 कालीकुत्ती थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 2. धीरज बिन्द पुत्र स्व0 रामसूरत बिन्द नि0 फुलपुर मेजवा रोड़ थाना फुलपुर जिला आजमगढ़ हाल पता काली कुत्ती थाना कोतवाली जौनपुर को पकङ लिया गया । पकङे गये अभियुक्तगण के पास से चोरी की 02 मोटर साइकिल बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 286/21 धारा 411/414 भादवि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments