एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान से वाराणसी से शारजाह भेजी गयी 2000 किलोग्राम मिक्स सब्जियां

एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान से वाराणसी से

 शारजाह भेजी गयी 2000 किलोग्राम मिक्स सब्जियां




वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से 2000 किलोग्राम मिक्स सब्जियां वाराणसी से शाहजहां के लिए भेजा गया। कोविड19 के कारण अंतरराष्ट्रीय विमानों पर प्रतिबंध लगाया गया था जिसके कारण वाराणसी सहित पूर्वांचल की सब्जियां खाड़ी देशों में नही जा पा रही थी, जिससे बिहार पूर्वांचल सहित आसपास के जिलों के किसानों को काफी नुकसान हो रहा था लेकिन 12 अक्टूबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 183 के शुरू होते ही वाराणसी एयरपोर्ट से दो हजार किलो मिक्स सब्जियां परवल,नेनुआ,कुंदरू,भिंडी सब्जियों को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट से 12:30 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उड़ान भरा,जानकारी के अनुसार इसके पहले भी खाड़ी देशों में वाराणसी एयरपोर्ट से हरी मिर्च, मटर,बैंगन,टमाटर,शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियों को भेजा जाता था लेकिन कोविड महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण सब्जियों के निर्यात पर भी ग्रहण लग गया था,लेकिन वाराणसी एयरपोर्ट से रैपिड आरटीपीसीआर जांच के शुरू होने के साथ ही एयर इंडिया एक्प्रेस के विमान केशारजाह के लिए शुरू होते ही पहले ही दिन 2000 किलो मिक्स सब्जियों को शारजाह भेजा गया। एयरपोर्ट पर कार्गो इंचार्ज काशीनाथ यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण खाड़ी देशों में वाराणसी से सब्जियों के निर्यात पर भी रोक लग गया था लेकिन 12 अक्टूबर से शारजहा के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के शुरू होने के पहले ही दिन दो हजार किलो मिक्स सब्जियों को भेजा जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के सुचारू रूप से शुरु होने के बाद अब प्लान कर आगे सब्जियों के निर्यात को बढ़ाया जाएगा।
संध्या सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments