थाना शाहगंज पुलिस ने शाहगंज गेस्टहाउस के सामने गोरखपुर निवासी राजीव यादव के साथ मारपीट करने वाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

थाना शाहगंज पुलिस ने शाहगंज गेस्टहाउस के सामने

 गोरखपुर निवासी राजीव यादव के साथ मारपीट

 करने वाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार




जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डा0 संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व अंकित कुमार, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शांहगंज पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनांक 15.10.2021 को शाहगंज गेस्टहाउस के सामने गोरखपुर निवासी राजीव यादव के साथ मारपीट की घटना घटित हुई थी, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-271/2021 धारा-147/323/504/506 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगणो को थाना शाहगंज की पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.10.2021 को गिरफ्तार कर चालान किया गया।

Post a Comment

0 Comments