स्वाट व थाना सिंगरामऊ की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

स्वाट व थाना सिंगरामऊ की संयुक्त टीम ने लूट 

की घटना का अनावरण करते हुए दो शातिर

 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार





जौनपुर (राम आसरे)। अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियो व वांछित अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट व थाना सिंगरामऊ की सयुक्त टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व गश्त के दौरान लालगंज देशी शराब की लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त 1.अमन दूबे पुत्र राकेश दूबे 2. दिव्यांशु दूबे पुत्र संजय दूबे निवासीगण लच्छीपट्टी थाना सिंगरामऊ जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक-16.10.2021 लच्छीपट्टी मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यावाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments