कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमन्चा 12 बोर 2 जिन्दा
कारतूस 12 बोर व एक नाजायज पिस्टल 7.65 बोर व
02 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर किया बरामद
जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामिण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में ग्राम मई में दिनांक 15.10.2021 को ग्राम बरपुर निवासी ठेकेदार अखिलेश यादव को प्रातः टहलते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना को अनावरण किये जाने की चुनौती के क्रम में अनावरण हेतु गठित टीम थानाध्यक्ष बक्सा, एसओजी प्रभारी व सर्विलांस टीम मय हमराह की मदद से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तगण 1.देवेन्द्र कुमार यादव उर्फ बन्दूके पुत्र करमचन्द यादव निवासी दरियावगंज थाना बक्शा जनपद जौनपुर 2.लालता यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव ग्राम मई थाना बक्शा जनपद जौनपुर 3.मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर में से अभियुक्त देवेन्द्र कुमार यादव उपरोक्त को दिनांक 24.10.21 समय 18.25 बहद ग्राम मई मोड़, अभियुक्त लालता प्रसाद यादव उपरोक्त को दिनांक 25.10.2021 को समय 7.50 बजे शम्भूगंज बाजार से तथा अभियुक्त मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव उपरोक्त को दिनांक 25.10.21 समय 07.30 बजे धनियामऊ मछली बाजार से क्रमश एक तमन्चा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त पिस्टल आला कत्ल एक नाजायज पिस्टल 7.65 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर गिरफ्तार कर बरामद किया गया है । बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 341/21 व 342/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट क्रमशः देवेन्द्र यादव व मनीष यादव पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि जमीनी विवाद के कारण अखिलेश यादव की हत्या हमलोगों द्वारा की गयी थी।
0 Comments