थाना कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को
चोरी की 04 बैटरी के साथ किया गिरफ्तार
जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को चोरी की 04 बैटरीयों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदशुदा बैटरियों के भौतिक सत्यापन व पूछताछ से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 293/21 धारा 457/380/411भा0द0वि0 से सम्बन्धित बैट्री का होना पाया गया। उपरोक्त चोरी के बैटरींयो के आधार पर अभियुक्त अंगद उर्फ रविन्द्र पुत्र सोमारू निवासी काशीराम कालोनी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को होटल राजमहल पैलेस के पास से समय 02.10 बजे चोरी की 04 बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
0 Comments