थाना चन्दवक पुलिस व आवकारी की संयुक्त
टीम द्वारा 40 ली0 अवैध शराब के साथ 4
अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर (राम आसरे)। अजय साहनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदार्थो के विक्रय परिवहन की रोकथाम व गांधी जयन्ती पर शराबी बिक्री की रोक पर विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 02.10.2021 को थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस व आबकारी निरीक्षक केराकत की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न स्थानो से अभि0गण 1-राजेन्द्र बाँसफोर पुत्र सुदेव बाँसफोर निवासी रायपुर भटौली थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ 2-सेचू पुत्र मिश्री शर्मा निवासी अहिरौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर 3- नाम बहादुर पुत्र मिसरी निवासी कुसिया थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 4- विनोद कुमार उर्फ जित्तन पुत्र रामतीरथ निवासी सतमेसरा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को भिन्न भिन्न स्थान पर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
0 Comments