योगी सरकार ने शारदीय नवरात्रि पर मां का पंडाल
लगाकर पूजा अर्चना करने की दी अनुमति
वाराणसी। शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा का पंडाल लगाकर पूजा अर्चना करने वालो के लिए खुशियों से भरी खबर है।सूबे की योगी सरकार ने नवरात्रि पर पंडाल लगाकर मां दुर्गा की मूर्ति रखकर पूजा अर्चना करने की अनुमति दे दी है।कोरोना की वजह से पिछले साल इस तरह के धार्मिक आयोजन पर पूरी तरह से पाबंदी थी।
योगी सरकार ने भले ही इस बार पंडाल सजाने की अनुमति दे दी हो,लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोरोना से संबंधित गाइडलाइन का पालन करने की शर्त रखी गई है।
यूपी सरकार के राज्यमंत्री पर्यटन, संस्कृति,धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी ने नवरात्रि पर मां दुर्गा के पंडाल रखने की अनुमति के फैसले के बारे में जानकारी दी।राज्यमंत्री ने बताया कि पूजा पंडालों को लेकर गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है।काफी छूटें दी गई हैं।सीएम योगी ने यह तक कहा है कि खुले स्थान पर कार्यक्रम में कोई प्रतिबंध नहीं है।
संध्या सिंह की रिपोर्ट
0 Comments