दुखद: रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का 82 की उम्र में हुआ निधन।

दुखद: रामायण के ‘रावण’ अरविंद

 त्रिवेदी का 82 की उम्र में हुआ निधन



टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया है। अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने 82 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात दिल का दौरा पड़ने से अरविंद त्रिवेदी का निधन हुआ है। एक्टर के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके मौत की पुष्टि की है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे अरविंद त्रिवेदी ने गुजराती मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अभिनय किया किया है. गुजराती दर्शकों के बीच वे काफी मशहूर थे। अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी अब तक लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम कर चुके हैं। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में दुनिया से विदा ले ली है। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
रामायण में राम का किरदार निभाना चुके एक्टर अरुण गोविल और लक्ष्मण का रोल प्ले कर चुके सुनील लहरी से लेकर महाभारत के एक्टर गजेंद्र चौहान तक एक्टर्स ने अरविंद त्रिवेदी को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक्टर अरुण गोविल ने कहा- ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।’
कुछ समय पहले मई महीने में अरव‍िंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ी थी। उस वक्त सुनील लहरी ने इन खबरों का खंडन किया था।
उन्होंने 1971 में बलराज साहनी की फिल्म ‘पराया धन’ से हिंदी फिल्मों में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। आगे वो ‘जंगल में मंगल’, ‘प्रेम बंधन’ और ‘हम तेरे आशिक’ समेत कई फिल्मों में नज़र में आए। ‘रामायण’ ने उन्हें इस देश के हर घर में पहुंचा दिया।

Post a Comment

0 Comments