छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवक और चार महिलाएं गिरफ्तार

छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 

दो युवक और चार महिलाएं गिरफ्तार



महराजगंज(राम आसरे)। जनपद की निचलौल पुलिस ने बरगदवा वार्ड संख्या दो में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान दो पुरुषों व चार महिलाओं को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान घर की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निचलौल थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय दुर्गा पूजा व दशहरा मेला की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बरगदवा वार्ड नम्बर दो में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का काम कर रहे हैं। इस सूचना को प्रभारी निरीक्षक ने सीओ को दिया। फौरन महिला आरक्षियों के साथ टीम का गठन कर छापेमारी की गई। मौके पर दो पुरुष एवं चार महिलाएं देह व्यापार के धंधे में लिप्त मिलीं। इन्हें तत्काल मौके से गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान घर की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी भी की गई है। निचलौल के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार छह आरोपितों के खिलाफ निचलौल थाने में धारा 4/5/7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का केस दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments