मुख्‍य आरोपित एक लाख का इनामी इंस्पेक्टर जेएन सिंह व चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा गोरखपुर में गिरफ्तार

मुख्‍य आरोपित एक लाख का इनामी इंस्पेक्टर

 जेएन सिंह व चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा

 गोरखपुर में गिरफ्तार



गोरखपुर(राम आसरे)। मनीष हत्याकांड के मुख्य आरोपित इंस्पेक्टर जेएन सिंह और फलमंडी चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा को गोरखपुर पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनों से रामगढ़ताल और क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। जल्द ही उन्‍हें कानपुर एसआइटी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। अन्य आरोपितों की तलाश में गोरखपुर के साथ ही कानपुर जिले की पुलिस छापेमारी कर रही है। दबाव बनाने के लिए कई आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। एसआइटी प्रभारी अपर पुलिस आयुक्‍त कानपुर आनंद प्रकाश तिवारी ने दोनों अभियुक्‍तों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हत्यारोपित निरीक्षक जगत नारायण सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार मिश्रा निवासी थाना नरही जनपद बलिया, उप निरीक्षक विजय यादव निवासी थाना बक्सा जनपद जौनपुर, उप निरीक्षक राहुल दुबे निवासी थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर, मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर जनपद गाजीपुर, आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार निवासी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के विरुद्ध मनीष गुप्‍ता की हत्‍या का मुकदमा दर्ज है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर और कानपुर पुलिस की 16 टीम एक सप्ताह से छापेमारी कर रही थी। कानपुर पुलिस ने घोषित किया था एक-एक लाख का इनाम।
नौ अक्‍टूबर को कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने आरोपितों पर घोषित 25-25 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर एक लाख कर दिया था। शासन स्तर से आरोपितों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने पर पुलिस आरोपितों के स्वजन व करीबियों से पूछताछ कर रही थी।
कोर्ट में समर्पण करने पहुंचे थे इंस्‍पेक्‍टर और चौकी इंचार्ज।

Post a Comment

0 Comments