रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला ने बीच
सड़क पति को लाठियों से पीटा
कौशाम्बी(राम आसरे)। चरवा थाना अंर्तगत ग्राम सभा इकबाल नगर भिटी देह माफी में रविवार को सुबह एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर रौद्र रूप धारण कर अपने पति को लाठियों से बीच सड़क पर पीटने लगी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई लेकिन महिला के रौद्र रूप देखकर बीच-बचाव का किसी ने साहस नहीं किया। महिला के रिश्तेदार उसके पति को पकड़े थे और पति को पीटने के लिए महिला को रिश्तेदार बल दे रहे थे। अराजकता फैलाने वाले इस हमले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल नहीं भेजा है। पत्नी के हमले से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में भी पंचायत कर समझौता कराने के प्रयास में लगी है लेकिन जिस तरह से हमला किया गया है इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती तो आगे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पति पत्नी के बीच पूर्व से अदालत में मुकदमा चल रहा है।
चरवा थाना क्षेत्र के इकबाल नगर भीटी गांव का लवकुश घर से कहीं जा रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी ऊषा देवी पत्नी जगन्नाथ निवासी मन्दर अपने तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ बाइक से मौके पर पहुंची और लव कुश को जबरिया सड़क पर रोक लिया। डंडा लिए पत्नी ने बीच सड़क पर लव कुश को पीटना शुरू कर दिया। उषा के रिश्तेदार लव कुश को पकड़ रखे थे और दूसरे रिश्तेदारों ऊषा को बल दे रहे थे। पत्नी के हमले से लव कुश लहूलुहान हो गया इतना ही नहीं पत्नी और रिश्तेदारों ने उसे जबरिया बाइक में बैठा कर चरवा थाने ले गए और पुलिस को मनगढ़ंत कहानी बताने लगे। पुलिस ने घायल लव कुश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल नहीं भेजा है। दंपति के बीच पूर्व से मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसके पहले भी झूठा आरोप पति पर लगाकर पत्नी ने पुलिस की सांठगांठ से लव कुश को किराए के गुंडे और ठेके के पुलिस से लाठियों से पिटवाया था।
0 Comments