विंग कमांडर संतोष असम से साइकिलिंग
कर प्रयागराज ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचे
प्रयागराज (राम आसरे)। वायुसेना के विंग कमांडर संतोष कुमार असम से साइकिलिंग कर प्रयागराज ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 1540 किलोमीटर की यात्रा एक सप्ताह में पूरी की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस यात्रा के दौरान विंग कमांडर संतोष असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों से होकर गुजरे। यहां पहुंचने पर सुभाष चौक पर लोगों ने संतोष दुबे का भव्य स्वागत किया। प्रयागराज पहुंचने पर लोगों ने ढोल नगाड़ों और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
विंग कमांडर संतोष कुमार असम के जोरहाट में तैनात थे। हाल में ही उनका तबादला प्रयागराज के लिए हो गया। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और स्वच्छता का संदेश देने के लिए साइकिल से ही प्रयागराज तक की यात्रा करने का निर्णय लिया।
पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के कुरकुठिया गांव निवासी संतोष दो भाइयों में सबसे बड़े हैं। वह दो अक्तूबर को साइकिल से जोरहाट से निकले।असम से यात्रा के दौरान एक 11 वर्षीय मासूम ने साइकिल सवार विंग कमांडर संतोष कुमार के सामने सवालों की झड़ी लगा दी। जिसका उन्होंने बेहद सरलता से जवाब दिया।
इस मौके पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी, प्रेम शंकर शुक्ला, आदित्य तिवारी, अनूप तिवारी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
0 Comments