थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने फरार शातिर
अभियुक्त को किया गिरफ्तार. कब्जे से एक
तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस बरामद
जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे थाना गौराबादशाहपुर पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0-42/2020 धारा- 504/506/120B/386 भादवि मे फरार चल रहे अभियुक्त विपिन राय उर्फ अमर सेन को बिथार तिराहे से एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ दिनांक 06/10/21 को गिरफ्तार किया गया। तमन्चा व जिन्दा कारतूस के बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
0 Comments